एकादशी को 35 हजार कांवरियों ने किया बाबा को जलार्पण

Updated:
विज्ञापन

भादो मेला में कांवरियों की भक्ति से सराबोर है फौजदारीनाथ की नगरी, लगे जयकारे

विज्ञापन

बासुकिनाथ. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भादो मेला गुरुवार को बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. तीन बजे अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट, मेला परिसर कांवरियों से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 35 हजार कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ का जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की. दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा. मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध होकर महिला-पुरुष कांवरियों ने जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी लगे रहे. षोडशोपचार विधि से सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट कांवरियों के लिए खोल दिया गया. कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, क्यू कॉम्प्लेक्स तक जा पहुंची. मंदिर कार्यालय के अनुसार सैकड़ों कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम व्यवस्था का लाभ उठाकर वीआइपी गेट से सुलभ जलार्पण किया. इस व्यवस्था के तहत कांवरियों ने 300 रुपये का रसीद कटाया. इसके बाद श्रद्धालुओं के सिंह दरवाजे से मंदिर प्रांगण में प्रवेश कराया गया. इस व्यवस्था से शिव मंदिर न्यास पर्षद को लाखों रुपये की आमदनी प्राप्त हुए. शीघ्रदर्शनम पूजा कर कांवरिया प्रसन्न हो रहे हैं. भक्तों ने शिवगंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की स्पर्श पूजा की. मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र बोल बम बोल बम के नारों से गुंजायमान रहा. भादो मेला में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बम की प्रतिनियुक्ति बनी हुई है. एसडीपीओ संतोष कुमार, बीडीओ कुंदन भगत, पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण व मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर बनाये रखे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola