हंसडीहा-दुमका में दो की मौत
दुमका : जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट गांव में पचास वर्षीय लोखी हेंब्रम की मौत शराब पीने की वजह से हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक वह रामगढ़ प्रखंड के सिलफर गांव का रहने वाला था और वह अपने संबंधी यहां कुरमाहाट आया था. आशंका जतायी जा रही है कि चक्कर आ जाने से […]
दुमका : जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट गांव में पचास वर्षीय लोखी हेंब्रम की मौत शराब पीने की वजह से हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक वह रामगढ़ प्रखंड के सिलफर गांव का रहने वाला था और वह अपने संबंधी यहां कुरमाहाट आया था. आशंका जतायी जा रही है कि चक्कर आ जाने से वह गिर पड़ा और चोट लगने से उसकी मौत हो गयी.
वहीं दुमका नगर थाना क्षेत्र में लाल पोखरा के समीप एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. वह शाम के वक्त सड़क के किनारे गिरा पड़ा मिला. पुलिस ने मुआयना करने के बाद उसकी लाश को दफना दिया है. पिछले कई दिनों से यह युवक सड़कों पर घूमता–फिरता देखा जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










