दुमका : सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़कानेवाला पोस्ट, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 12:40 AM
दुमका : सोशल मीडिया में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानेवाली टिप्पणी करने व दुर्गापूजा को विवादास्पद व नस्लवादी त्योहार बताये जाने के मामले में दुमका की पुलिस ने जरमुंडी प्रखंड के विकास यादव उर्फ विक्की उर्फ वीके यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है. दुर्गापूजा के […]
दुमका : सोशल मीडिया में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचानेवाली टिप्पणी करने व दुर्गापूजा को विवादास्पद व नस्लवादी त्योहार बताये जाने के मामले में दुमका की पुलिस ने जरमुंडी प्रखंड के विकास यादव उर्फ विक्की उर्फ वीके यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
उसे न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है. दुर्गापूजा के दौरान धार्मिक विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से विकास ने अपने एंड्रायड मोबाइल से 31 ह्वाट्सएप ग्रुप में ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट किया था. इससे हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची थी. एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के वक्त धार्मिक उन्माद व हिंसा फैलाने व गंभीर विधि व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए यह कार्य विकास द्वारा किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










