पैसेंजर ट्रेन में युवक बना नशाखुरानी का शिकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2014 6:21 AM

विज्ञापन

हंसडीहा : भागलपुर हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन में लगभग 23 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में देख गया़. सुबह 6.50 में हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी पहुंचने के बाद रेलवे सुरक्षा बल द्वारा युवक को बोगी में बेहोशी की हालत देखा़. जिसे होश में करने का प्राथमिक उपचार के साथ प्रयास किया गया़. खोजबीन पर साथ […]

विज्ञापन

हंसडीहा : भागलपुर हंसडीहा पैसेंजर ट्रेन में लगभग 23 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में देख गया़. सुबह 6.50 में हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी पहुंचने के बाद रेलवे सुरक्षा बल द्वारा युवक को बोगी में बेहोशी की हालत देखा़.

जिसे होश में करने का प्राथमिक उपचार के साथ प्रयास किया गया़. खोजबीन पर साथ में मिले आइडी में मो समीर अंसारी देवघर का पता लिखा मिला़. इसके साथ अन्य कागज के टुकड़े पर लिखा नंबर से पता चला की युवक भागलपुर में फैशन बिग बाजार में कार्य करता है़ जो अपना घर देवघर जा रहा था़. इस घटना में युवक को बेहोशी की हालत में वापसी ट्रेन से रेलवे का रेल सुरक्षा बल उमेशचंद्र यादव द्वारा भागलपुर रेलवे अस्पताल में इलाज कराने को ले जाया गया़. साथ ही साथ बिग बाजार में कार्यरत इनके साथियों को इस घटना की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola