सुमो की चपेट में आने से एक युवक घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर नंदी चौक के समीप नवाडीह गांव में बुधवार को सड़क दुर्घटना में सुरेश दास (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सुरेश देवघर जिला के चितरा-बरजोरी गांव का रहनेवाला है. वह अपने बहन घर मदनपुर गांव जाने के लिए नवाडीह गांव में सड़क पार कर […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर नंदी चौक के समीप नवाडीह गांव में बुधवार को सड़क दुर्घटना में सुरेश दास (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सुरेश देवघर जिला के चितरा-बरजोरी गांव का रहनेवाला है. वह अपने बहन घर मदनपुर गांव जाने के लिए नवाडीह गांव में सड़क पार कर रहा था.
इसी बीच तेज गति में जा रहे सुमो गाड़ी (जेएच-15 एच/0351) की चपेट में आकर वह घायल हो गया. परिजनों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया. नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू लाहा घायल का हाल जानने सीएचसी पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दुर्घटना के चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




