ऑटो दुर्घटना में दो मजदूर घायल

Updated at : 27 Jun 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो दुर्घटना में दो मजदूर घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना स्थित देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित ऑटो दुर्घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. जरमुंडी गरडी व हटिया टोला के रहनेवाले मजदूर राजेश बाउरी व भीम मांझी सड़क किनारे खड़े थे. इसी बीच तेज गति में जा रहे अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे दोनों मजदूर को […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना स्थित देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अनियंत्रित ऑटो दुर्घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. जरमुंडी गरडी व हटिया टोला के रहनेवाले मजदूर राजेश बाउरी व भीम मांझी सड़क किनारे खड़े थे. इसी बीच तेज गति में जा रहे अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे दोनों मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी. दोनों नाली में गिर गये. ऑटो चालक राजकुमार जरूवाडीह गांव का रहनेवाला है. वह शादी से सामान लेकर वापस जा रहा था. उसे झपकी आ जाने के कारण दुर्घटना हुई. ग्रामीणों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी. पुलिस ने दोनों मजदूराें को सीएचसी में भर्ती कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola