गूंजेंगे 100 नगाड़े, पगड़ी पहना कर प्रधान करेंगे स्वागत

दुमका : कार्यक्रम का आगाज एक सौ नगाड़े की गूंज के साथ होगा. इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी नगाड़ा बजाने का अनुरोध किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल में स्थानीय परंपरागत संस्कृति को दर्शाने की कोशिश की जायेगी. इसलिए मांदर बजाने वाले भी पारंपरिक वेश-भूषा में […]
दुमका : कार्यक्रम का आगाज एक सौ नगाड़े की गूंज के साथ होगा. इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी नगाड़ा बजाने का अनुरोध किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल में स्थानीय परंपरागत संस्कृति को दर्शाने की कोशिश की जायेगी. इसलिए मांदर बजाने वाले भी पारंपरिक वेश-भूषा में नजर आयेंगे.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत मंच पर आदिवासी ग्राम प्रधान परंपरागत रीति रिवाज के अनुरूप पगड़ी पहना कर करेंगे. इससे पूर्व हेलीकाॅप्टर से उतरने के बाद उनका स्वागत करते हुए कलाकार पाइका नृत्य के साथ मंच तक लाने का काम करेंगे. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बैंड भी उनके स्वागत पर धुन बजायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




