डायन बता कर महिला से मारपीट, प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2014 6:25 AM
दुमका कोर्ट : जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र के नोतुनपाड़ा की ललिता टुडू ने अपने चचेरे भाई व उसकी पत्नी पर डायन कहकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. ललिता ने बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10 बजे अपने भाई के साथ घर में बैठी थी. उसी समय उसका चचेरा भाई बहादुर टुडू […]
दुमका कोर्ट : जिले के मसानजोर थाना क्षेत्र के नोतुनपाड़ा की ललिता टुडू ने अपने चचेरे भाई व उसकी पत्नी पर डायन कहकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. ललिता ने बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10 बजे अपने भाई के साथ घर में बैठी थी.
उसी समय उसका चचेरा भाई बहादुर टुडू अपनी पत्नी पक्कु बास्की के साथ आया और गाली-गलौज करते हुये डायन कहकर मारपीट करने लगा. उसके बाद दो बैल व एक गाय खोलकर जबरन ले गया. थाने में भादवि की धारा 447, 341, 323, 504, 379 व डायन प्रथा अधिनियम की धारा 3/4 के तहत बहादुर टुडू व पक्कु बास्की के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










