वर्षों से जाम नाला की सफाई से लोगों में राहत
Updated at : 08 Jul 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : दुमका नगर पर्षद द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जमा कचरा और वर्षो से जाम नाला की जेसीबी लगाकर सफाई की गयी. दुमका नगर पर्षद के वार्ड नंबर 16 में पोपुलर क्लब के समीप वर्षों से जाम नाला की सफाई की गयी और […]
विज्ञापन
दुमका : दुमका नगर पर्षद द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जमा कचरा और वर्षो से जाम नाला की जेसीबी लगाकर सफाई की गयी. दुमका नगर पर्षद के वार्ड नंबर 16 में पोपुलर क्लब के समीप वर्षों से जाम नाला की सफाई की गयी और शहर के जामा मसजिद व भागलपुर रोड मोनी स्कूल के समीप कचरा के पहाड़ को हटाया गया. नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने पर्षद के कर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर शहर में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया और संवेदक व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये. भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुई. क्रम में वार्ड संख्या 16 में पोपुलर क्लब के समीप वर्षों से नाला जाम रहने के कारण शहर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा था और लोगों के घर में प्रवेश कर रहा था.
जिससे स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को विवश थे. क्रम में वार्ड पर्षद शोभा राउत की देख-रेख में संबंधित संवेदक चौधरी कंस्ट्रक्शन द्वारा जमा नाला की सफाई की गयी. इस नाला के साफ हो जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. नगर पर्षद अध्यक्ष श्रीमती रक्षित ने लोगों से सफाई अभियान में सहयोग करने के साथ सड़क या नाला पर निर्माण सामग्री नहीं रखने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




