अंतत: हटाये गये बंदोबस्त के प्रभारी पदाधिकारी

Updated at : 22 Jun 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
अंतत: हटाये गये बंदोबस्त के प्रभारी पदाधिकारी

दुमका : दुमका में अधिवक्ताओं के लगातार आंदोलन और सरकार पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा बनाये जा रहे दबाव के बाद अंतत: राज्य सरकार ने प्रभारी पदाधिकारी बंदोबस्त (चार्ज अफसर) प्रकाश बिरसा लकड़ा का तबादला कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. प्रकाश बिरसा लकड़ा […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका में अधिवक्ताओं के लगातार आंदोलन और सरकार पर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा बनाये जा रहे दबाव के बाद अंतत: राज्य सरकार ने प्रभारी पदाधिकारी बंदोबस्त (चार्ज अफसर) प्रकाश बिरसा लकड़ा का तबादला कर दिया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रकाश बिरसा लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए संयुक्त निदेशक के रुप में श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची भेज दिया गया है. हालांकि अभी बंदोबस्त पदाधिकारी बिरसा उरांव का तबादला नहीं हुआ है. अधिवक्ता प्रकाश बिरसा लकड़ा के साथ-साथ बंदोबस्त पदाधिकारी बिरसा उरांव के भी तबादले की मांग कर रहे थे. एक पदाधिकारी के स्थानांतरण के बाद अब न्यायिक कार्य के बहिष्कार का आंदोलन समाप्त होगा या जारी रहेगा, यह अभी अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola