Dhanbad news : धनबाद-बोकारो रोड पर तेलमच्चो के युवक की हादसे में मौत
Dhanbad news : धनबाद-बोकारो रोड पर तेलमच्चो के युवक की हादसे में मौत
Dhanbad news : धनबाद-बोकारो फोरलेन पर महुदा मोड़-तेलमच्चो के बीच डाउन गोलाई में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में तेलमच्चो निवासी सुभाष साव (43) की मौत हो गयी. शुक्रवार को बोकारो में पोस्टमार्टम के बाद शव के तेलमच्चो लाने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. मृतक का एक 17 साल का बेटा व 14 साल की एक बेटी है. घटना के बाद सुभाष के वृद्ध माता-पिता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. महुदा मोड़ से रात में घर लौट रहा था सुभाष : सुभाष साव बाइक से रात 9:30 बजे महुदा मोड़ गया था. देर रात वह अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में फोरलेन महुदा मोड़-तेलमोच्चो के बीच डाउन में अज्ञात हाइवा ने उसे धक्का मार दिया. इससे सड़क किनारे नाले में गिर कर वह बेहोश हो गया. सूचना पाकर महुदा पुलिस पहुंची और सुभाष को उठा कर बीजीएच ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का खोनाठी में ससुराल है. सूचना पाकर उसके ससुर बैकुंठ साव पहुंचे. शुक्रवार को सांसद ढुलू महतो व उनके भाई बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए