Dhanbad News: पिस्टल-कट्टा, गोली व बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Dhanbad News:गोंदूडीह ओपी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार अमन कुमार खदेड़ कर पकड़ा. उसके पास से दो पिस्टल, गोली बरामद की गयी है.
Dhanbad News:गोंदूडीह ओपी पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान भूली फाटक के पास बाइक सवार अमन कुमार नामक युवक को खदेड़ कर पकड़ा. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन 315 बोर की जिंदा गोली, पांच 7.65 एमएम की गोली बरामद किया है. पुलिस ने उसकी बाइक (जेएच10सीयू/7750 होंडा साइन) जब्त कर ली है. यह जानकारी शनिवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में धनबाद के डीएसपी (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम ने दी.
भूली आजाद नगर का रहने वाला है युवक
पूछताछ में अमन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह भूली ओपी क्षेत्र के आजाद नगर सरकारी विद्यालय के पास अपने पिता के साथ रहता है. उसने गोंदूडीह ओपी क्षेत्र कांड संख्या 86/24 धारा 109 (1)/ 3 (5) बीएनएस व 27 आर्म्स एक्ट में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस ने अमन को शनिवार को जेल भेज दिया. छापेमारी में डीएसपी (विधि व्यवस्था) नौशाद आलम, गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा, सअनि अनिल तिग्गा, आरक्षी रामकिशुन कुमार व आरक्षी दीपक कुमार महतो शामिल थे. प्रेसवार्ता में डीएसपी के अलावा गोंदूडीह ओपी प्रभारी राजन कुमार झा, भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार, एएसआइ भगत सिंह आदि थे.
गोंदूडीह में गुल्टन यादव पर फायरिंग में शामिल था अमन
24 अगस्त की रात गोंदूडीह शिव मंदिर के पास गुल्टन यादव पर फायरिंग मामले में अमन भी शामिल था. गुल्टन के पिता ने बसेरिया यादव बस्ती के छोटू यादव, सत्यम यादव तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. छोटू यादव व सत्यम यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. पुलिस ने छोटू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उसने गुल्टन यादव पर फायरिंग में अमन की संलिप्तता समेत एक दर्जन साथियों के बारे में जानकारी दी. गुल्टन यादव व छोटू यादव बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसके कारण छोटू ने गुल्टन पर गोली चलायी थी. उक्त घटना में प्रयुक्त बाइक अमन की थी. अमन बाइक चला रहा था. सत्यम यादव व छोटू यादव पीछे बैठा था. घटना को अंजाम देने के बाद छोटू यादव, सत्यम यादव बिहार भाग गया था. बाइक व हथियार अमन लेकर भाग गया था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात उक्त हथियार व बाइक समेत अमन को गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




