एसएनएमएमसीएच में सुबह मची हलचल, ओपीडी के पास अर्धबेहोश मिली युवती; सरायढेला पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के ओपीडी परिसर के पास एक युवती अर्धबेहोशी की हालत में मिली. अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं. सीसीटीवी फुटेज से युवती के अस्पताल पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के ओपीडी परिसर के पास शनिवार की अहले सुबह एक युवती अर्धबेहोशी की हालत में पड़ी मिली. युवती के इस तरह मिलने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. सफाई कर्मियों की सूचना पर अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे. इसके बाद सरायढेला पुलिस को सूचना दी गयी. युवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया. फिलहाल वह पूरी तरह से बयान देने की स्थिति में नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने देखा

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ओपीडी के पास अमृत भारत मेडिकल स्टोर के समीप सफाई कर्मी अपने काम में लगे थे. इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर पड़ी युवती पर गयी. काफी देर तक उसके नहीं उठने पर सफाई कर्मियों को स्थिति असामान्य लगी. उन्होंने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी.

एसएनएमएमसीएच में ओपीडी के पास अर्धबेहोशी की हालत में मिली युवती | Prabhat Khabar Network
ओपीडी के पास बेहोशी की हालत मिली युवती | Prabhat Khabar Network

सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे. युवती की स्थिति को देखते हुए पुलिस को जानकारी दी गयी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया.

पहचान की जानकारी स्पष्ट नहीं

अर्धबेहोशी की स्थिति में युवती से उसकी पहचान और पते के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया. बताया गया कि वह अपना पता कार्मिक नगर बता रही है. हालांकि, अभी उसकी पूरी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है. युवती अस्पताल परिसर तक कैसे पहुंची और वह वहां किस परिस्थिति में मिली, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आयी है.

एसएनएमएमसीएच में ओपीडी के पास अर्धबेहोशी की हालत में मिली युवती | Prabhat Khabar Network
युवती का इलाज करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी | Prabhat Khabar Network

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार युवती की स्थिति पर चिकित्सक नजर रख रहे हैं. उसके पूरी तरह होश में आने के बाद ही घटना से संबंधित अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है.

सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

सरायढेला पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस अस्पताल परिसर और ओपीडी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से युवती के अस्पताल पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस यह भी जांच करेगी कि युवती कब और किस रास्ते से अस्पताल परिसर में पहुंची.

फिलहाल युवती का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है. पुलिस की जांच और युवती के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola