Dhanbad News: युवा मतदाता ही लोकतंत्र की रीढ़

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 26 Jan 2026 1:15 AM

विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस व सड़क सुरक्षा माह पर निकाली गयी जागरूकता रैली, मानव शृंखला में 12 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग.

विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर रविवार को जहां ‘मेरा युवा भारत, धनबाद’ के तत्वावधान में युवाओं की मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, वहीं रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक राज्य की अब तक की सबसे बड़ी मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा और मतदान का सशक्त संदेश दिया गया. दोनों आयोजनों में युवाओं, प्रशासन, शिक्षा संस्थानों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली.

मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली में 100 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. इसमें गुरुनानक कॉलेज धनबाद के एनएसएस यूनिट-1 और यूनिट-2 के 40 स्वयंसेवक शामिल थे. रैली रणधीर वर्मा चौक से निकलकर कला भवन, सिटी सेंटर होते हुए पुनः रणधीर वर्मा चौक पहुंची. इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता बतायी और एसआइआर प्रक्रिया की जानकारी दी. कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं. मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. उन्होंने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलायी. इस दौरान ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ और ‘सशक्त लोकतंत्र की पहचान आदि नारे लगाये गये.

मानव शृंखला का आयोजन

इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा माह और राष्ट्रीय मतदाता दिवस को जोड़ते हुए मानव शृंखला का आयोजन किया गया. रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक बनी इस शृंखला में 12 हजार से अधिक लोगों ने शामिल होकर सड़क सुरक्षा और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, आइआइटी आइएसएम, पूर्व मध्य रेलवे, पुलिस-प्रशासन और सिविल सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा व मतदान की शपथ दिलाई गई, नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड सौंपे गये और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया।

जिम्मेदार नागरिक बनने से ही दुर्घटनाओं में आयेगी कमी : उपायुक्त

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक बनने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने हेलमेट, सीट बेल्ट और नशे में वाहन न चलाने की अपील की. पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने रेलवे क्रॉसिंग पर सतर्कता बरतने और अवैध ट्रैक पार न करने का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola