dhanbadnews:साली को लेकर भाग रहा युवक पकड़ाया, जमकर पिटाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
साली को लेकर भाग रहे जीजा को शनिवार की रात युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. धनबाद स्टेशन रोड में साली के साथ पकड़े गये जीजा की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी.
विज्ञापन
धनबाद.
साली को लेकर भाग रहे जीजा को शनिवार की रात युवती के परिजनों ने पकड़ लिया. धनबाद स्टेशन रोड में साली के साथ पकड़े गये जीजा की परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरानस्टेशन रोड में घंटों हंगामा चलता रहा. बाद में परिजन उक्त युवक को घर ले गये. जानकारी के अनुसार केंदुआ में रहने वाले युवक का अपनी साली के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शनिवार को घर से भागने की नियत से दोनों निकले. इसकी जानकारी युवक की पत्नी व अन्य परिजनों को हो गयी. दोनों को ढूंढते हुए परिजन स्टेशन पहुंचे और उन्हें दोनों को धर दबोचा. इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी. परिजनों ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले युवक की शादी हुई थी. उसे चार बच्चे भी हैं. झूठे प्रेम जाल में फंसाकर वह अपनी साली को लेकर भाग रहा था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन