बांसजोड़़ा कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी चालू कराने की मांग, मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते मजदूर | Prabhat Khabar Network

बांसजोड़़ा कोलियरी में आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने काम शुरू कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. दो महीने से काम बंद होने से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

बांसजोड़़ा कोलियरी में संचालित बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार को कंपनी चालू कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द काम शुरू कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो माह से बंद है कंपनी का काम

मजदूरों ने बताया कि करीब दो माह से कंपनी का काम बंद पड़ा है. काम बंद होने के कारण मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. लगातार काम नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है. मजदूरों का कहना है कि कंपनी में काम शुरू होने से ही उनकी आजीविका चल सकती है.

सात दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के अंदर काम शुरू नहीं किया गया, तो बीसीसीएल का सारा काम ठप कर दिया जाएगा. मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन उनकी समस्या को गंभीरता से ले और जल्द कंपनी में काम शुरू कराये.

बड़ी संख्या में मजदूर रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान गौतम रजक, चंद्रीका तुरी, मो. मुस्ताक, मो. आलम, अनिल यादव, विकास, सोनू खान, फरीद अंसारी, सोनू महतो, विनोद विश्वकर्मा, पपिंदर सिंह, शमसाद अंसारी, धर्मेंद्र रजक, सुनील सिन्हा, बाल्मीकि यादव, गणेश कुमार, अली अहमद समेत अन्य मजदूर मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola