Dhanbad News: आउटर सिग्नल पर महिला यात्री का पर्स झपटा
Dhanbad News: मौर्य एक्सप्रेस में सफर रह रहीं पूर्वी चंपारण की अनामी शरण
Dhanbad News: मौर्य एक्सप्रेस में सफर रह रहीं पूर्वी चंपारण की अनामी शरण Dhanbad News: मौर्या एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स धनबाद स्टेशन के आउटर पर एक उचक्के ने झपट कर फरार हो गया. इस संबंध में भुक्तभोगी महिला पूर्वी चंपारण निवासी अनामी शरण के पति ने रेल थाना में शिकायत की है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी गौरोल से झारसुगड़ा के लिए ए-2 कोच में छह साल के बच्चे के साथ सफर कर रहा थी. ट्रेन के धनबाद स्टेशन के आउटर सिंग्नल के पास पहुंचते ही एक उचक्के ने सिर के नीचे रखा पर्स झपट कर भाग गया. घटना के बाद उचक्के को पकड़ने की कोशिश की गयी, लेकिन वह भागने में सफल रहा. पर्स में तीन पीस चेन, तीन पीस अंगुठी, कान का झुमका, कान का टॉप, बच्चे का लॉकेट, मंगल सूत्र, ज्योतिया, पायल, तीन हजार रुपये समेत कई जरूरी दस्तावेज थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए