Dhanbad News:झरिया में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
Dhanbad News: झरिया धर्मशाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सीजर से प्रसव के बाद प्रसूता राखी देवी की मौत के बाद मंगलवार परिजनों ने जमकर हंगामा किया.
Dhanbad News: झरिया धर्मशाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सीजर से प्रसव के बाद प्रसूता राखी देवी की मौत मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे मृतका के परिजनों व लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. अस्पताल प्रबंंधन ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. बताया जाता है कि झरिया चौथाई कुल्ही निवासी संजय सिंह की इकलौती पुत्री राखी की शादी 2023 में बिहार के आरा निवासी श्रीकांत सिंह शादी हुई थी. गर्भवती होने के बाद से झरिया के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. राखी देवी (27) को रविवार की रात झरिया के निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था.
रविवार की रात सीजर से हुआ था बच्चा
रविवार की रात सीजर से उसे बच्चा हुआ. उसके बाद से सोमवार की रात रेखा देवी की स्थिति खराब की बात कहते हुए चिकित्सक ने उसे रात करीब 10.30 बजे असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे असर्फी अस्पताल ले गये, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मंगलवार की सुबह परिजन शव को लेकर झरिया के निजी अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार रेखा देवी को पहले से हार्ट की शिकायत थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए