खेत में धान का बिचड़ा उठाते समय वज्रपात, युवती गंभीर

विज्ञापन

AI Image

आसनलिया गांव में धान का बिचड़ा उठाते समय वज्रपात का शिकार हुई पुनामी सोरेन की हालत गंभीर है। खेत में काम कर रही युवती को तत्काल घर ले जाया गया और फिर एसएनएमएमसीएच, धनबाद में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

कालूबथान ओपी क्षेत्र के आसनलिया गांव के नीचे टोला में शनिवार दोपहर हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय पुनामी सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल घर पहुंचाया. इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भाड़े के वाहन से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां और बुआ के साथ खेत में कर रही थी काम

परिजनों के अनुसार पुनामी सोरेन अपनी मां पान मुनी सोरेन और बुआ सावित्री हेम्ब्रम के साथ घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में धान का बिचड़ा उठा रही थी. इसी दौरान अचानक हल्की बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से पुनामी बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी.

खाट पर उठाकर पहुंचाया घर

वज्रपात की तेज रोशनी और प्रभाव के बाद पुनामी के बेहोश होकर गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों की मदद से परिजन उसे खाट पर उठाकर घर लाये. उसकी हालत गंभीर देखकर बिना देर किये भाड़े के वाहन से धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच ले जाया गया.

चिकित्सकों ने बतायी गंभीर स्थिति

अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने परिजनों को पुनामी की स्थिति गंभीर बतायी है. बेहतर इलाज के लिए उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर किये जाने की संभावना भी जतायी गयी है. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

पुनामी सोरेन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है, जबकि उसका भाई सबसे छोटा है. परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola