मोबाइल का फिंगर लॉक खोलते ही खाते से उड़ गये 89,500 रुपये

Updated:
विज्ञापन

AI Image

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने मोबाइल का फिंगर लॉक खोलते ही 89,500 रुपये उड़ा दिए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानिए कैसे हुई यह ठगी.

विज्ञापन

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के आलमनगर निवासी मो. कलीम के बैंक ऑफ इंडिया के जामाडोबा शाखा स्थित खाते से साइबर अपराधियों ने 89,500 रुपये निकाल लिये. पीड़ित के अनुसार मोबाइल का फिंगर लॉक खोलते ही खाते से राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गयी. मामले को लेकर उन्होंने जोड़ापोखर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिंगर लॉक खोलते ही खाते से ट्रांसफर हुई रकम

मो. कलीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को उन्होंने मोबाइल का फिंगर लॉक खोला. इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 89,500 रुपये इंडियन बैंक के विशाल गिरी गोस्वामी नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गये. कलीम के अनुसार राशि ट्रांसफर होने के दौरान उनके मोबाइल पर किसी तरह का ओटीपी भी नहीं आया.

एक घंटे के भीतर एटीएम से निकाल लिये रुपये

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने बैंक ऑफ इंडिया की जामाडोबा शाखा से संपर्क किया. बैंक से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसफर की गयी राशि धनबाद कोयला नगर स्थित एक एटीएम से करीब एक घंटे के भीतर निकाल ली गयी. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि साइबर ठगी को लेकर शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राशि किस तरीके से खाते से ट्रांसफर हुई और एटीएम से निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस संबंधित बैंकिंग लेनदेन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola