Dhanbad News: आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News: 21 जनवरी को खाना पकाने के क्रम में झुलस गयी थी वासेपुर आजाद नगर की जीनत

विज्ञापन

Dhanbad News: 21 जनवरी को खाना पकाने के क्रम में झुलस गयी थी वासेपुर आजाद नगर की जीनतDhanbad News: बैंकमोड़ थाना अंतर्गत वासेपुर, आजाद नगर इमामबाड़ा की रहने वाली जीनत खातून (34) की इलाज के क्रम में शनिवार की सुबह एसएनएमएमसीएच में मौत हो गयी. आग से झुलसने के बाद उसे इलाज के लिए 21 जनवरी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जीनत के भाई सलमान खान के बयान पर सरायढेला पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया है. पुलिस को दिये फर्दबयान में सलमान ने बताया कि 21 जनवरी की सुबह 9.30 बजे खाना बनाने के क्रम में आग की चपेट में आने से जीनत बुरी तरह झुलस गयी थी. उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग पहुंचे और आग बुझायी. इसके बाद एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया था. चिकित्सकों के अनुसार आग से जीनत 60 प्रतिशत से ज्यादा जल गयी थी. सरायढेला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola