ePaper

मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी में 15 दिनों से जलापूर्ति बाधित

Updated at : 07 Jul 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी में 15 दिनों से जलापूर्ति बाधित

जलापूर्ति बाधित, वार्ता

विज्ञापन

बीसीसीएल बरोरा एरिया की मुराइडीह श्रमिक कॉलोनी में इन दिनों अनियमित जलापूर्ति से कॉलोनीवासी परेशान हैं. लगभग 15 दिनों से कॉलोनी में जलसंकट गहरा गया है. कॉलोनीवासी टैंकरों से पानी मंगाकर किसी तरह काम चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि मोटर और पंप में आयी खराबी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. हालांकि प्रबंधन द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, लेकिन बार-बार खराब हो जाने से जलापूर्ति बाधित हो रही है. बीसीकेयू के बरोरा क्षेत्रिय सचिव देवानंद राजभर ने बरोरा महाप्रबंधक को पत्र देकर कॉलोनी में नियमित जलापूर्ति कराने की मांग की है. एएमपी कोलियरी इएंडएम मैनेजर रविकांत गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम से जलापूर्ति शुरू करा दी गयी है. एक दो दिनों में पूरी तरह सुधार हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola