Dhanbad News: झरिया : 340 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 23 Feb 2026 1:51 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: सभी बूथों में पहुंचे मतदानकर्मी, सुरक्षा बलों की तैनाती

विज्ञापन

Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव को लेकर झरिया के 340 बूथों में सोमवार को मतदान होनीा है. 23 फरवरी की सुबह आठ बजे से निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. झरिया क्षेत्र के सभी 340 बूथों पर पीठासीन अधिकारी और मतदानकर्मी पहुंच गये हैं. शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. सभी बूथों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. नगर निगम झरिया अंचल के तीन लाख दो हजार 221 मतदाताओं के लिए 340 बूथ बनाये गये हैं. हर बूथ पर पुलिस व सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. झरिया में 1,34,833 महिला व 1,67,388 पुरुष मतदाता हैं, जो नप चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झरिया में आये दिन राजनीति दलों व यूनियन समर्थकों के बीच होने वाली हिंसा को लेकर प्रशासन ने अधिकांश बूथों को अति संवेदनशील व संवेदनशील घोषित किया है. इसमें झरिया, बोर्रागढ़, भालगढ़ा, शिमलाबहाल, जामाडोबा, डिगवाडीह, भौंरा, घनुडीह, तिसरा, लोदना, अलकडीहा, लोदना, बस्ताकोला, चासनाला, नुनूडीह आदि क्षेत्रों के बूथों को अति संवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. इन सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola