डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर ने मतदान के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान

विज्ञापन

जोड़ापोखर.

लोकतंत्र में वोट की कीमत समझाने व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर ने शुक्रवार को स्वतंत्र भारत उच्च विद्यालय भागा में शिक्षकों व छात्रों के बीच मतदान के लिए जागरूक किया. लोकतंत्र के महत्व की जानकारी दी. कहा कि अपने आस- पड़ोस लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें. छात्र अपने माता-पिता के साथ साथ अपने रिश्तेदारों को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान के लिए जागरूक करें. भियान में छाया कुमारी, कुमारी नम्रता, राजेश चौधरी, शशि कांत, विनोद कुमार, दामोदर महतो, उज्ज्वल कुमार, इकराम अंसारी, शुभम झा आदि शामिल थे.

धनसार में बीसीकेयू का मतदाता जागरूकता अभियान

बस्ताकोला.

बीसीकेयू कार्यालय धनसार में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर संकल्प लिया. क्षेत्रीय संगठन सचिव नंदलाल महतो ने कहा कि मतदान सभी नागरिक का अधिकार है. मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट जरूरी है. उन्होंने आह्वान किया कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए लोग घरों से निकलकर मतदान करें. बीसीसीएलकर्मियों को अपने आसपास के मुहल्लों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की बात कही गयी. मौके पर अशोक राम, धर्म बाउरी, रतन घोष, दीपक कुमार, सुरेश महतो, गोपाल महतो आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola