विशाल को अस्पताल से आज किया जायेगा डिस्चार्ज, भेजा जायेगा जेल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम में युवती की गला काट हत्या करने के बाद विशाल ने खुद ही काट लिया था अपना गला
विज्ञापन
धनबाद.
एकतरफा प्रेम में युवती की गला काट हत्या करने के बाद खुद का गला काटने के बाद एसएनएमएमसीएच में इलाजरत विशाल रजवार(19) को गुरुवार को डिस्चार्ज किया जायेगा. बुधवार को उसके गले में लगे सभी स्टिच को खोल दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पहले से बेहतर है. वह पूरी तरह बोल पा रहा है. गले में किसी तरह के दर्द की भी शिकायत नहीं की. इधर, बरवाअड्डा थाने की पुलिस डिस्चार्ज होते ही उसे जेल भेजने की तैयारी में है. बुधवार की शाम बरवाअड्डा थाना प्रभारी एसएनएमएमसीएच पहुंचे और विशाल से कई बिंदुओं पर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार युवती की हत्या मामले में पुलिस के पास विशाल के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं. उसी के आधार पर अस्पताल से छुट्टी मिलते ही विशाल को सीधे जेल भेजने की तैयारी है.जाने क्या है मामला :
एकतरफा प्रेम में आठ मई की दोपहर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलैयाडीह गांव में गांधी स्मारक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल (यादवपुर) की इंटर की छात्रा निशा कुमारी (17) की हत्या विशाल ने धारदार हथियार से गला काट कर दी थी. बाद में विशाल ने भी अपना गला व बांये हाथ की नस काट ली थी. गांव में स्थित एक बंद हार्डकोक भट्ठे की बाउंड्रीवॉल के समीप खेत में निशा का शव पाया गया. उसके कुछ ही दूरी पर घायल अवस्था में विशाल पाया गया. मामले की जांच में पुलिस ने विशाल द्वारा युवती की हत्या करने की बात सामने आने की बात कही. इसके बाद से पुलिस कस्टडी में विशाल का इलाज चल रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन