खेतों में मवेशियों के उत्पात से किसान परेशान, ग्रामीणों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद ग्रामीण

पूर्वी टुंडी प्रखंड के फतेहपुर गांव के ग्रामीण मवेशियों द्वारा धान की फसल चर जाने और नष्ट करने से परेशान हैं. इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अहम निर्णय लिए गए.

विज्ञापन

पूर्वी टुंडी प्रखंड के फतेहपुर गांव के ग्रामीण इन दिनों मवेशियों द्वारा धान की फसल को चर जाने और नष्ट करने को लेकर परेशान हैं. लगभग हर रोज इस बात को लेकर किसानों और मवेशी मालिकों के बीच कहासुनी हो रही है. शुक्रवार की सुबह मवेशियों द्वारा धान की फसल चरकर बर्बाद किए जाने की समस्या को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि खुले में छोड़े गए मवेशियों के कारण किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा है. ऐसा नहीं है कि मवेशी किसी अन्य इलाकों से आकर फसल को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि फतेहपुर गांव के ही है. लेकिन मवेशी मालिक इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहे है.

इस समस्या पर रोक लगाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिन मवेशियों के कारण किसी किसान की फसल बर्बाद होगी, उनके मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा या फिर पहाड़ की ओर खदेड़ दिया जाएगा. ग्रामीणों ने मवेशी मालिकों से अपने पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील की.


विज्ञापन
Bhagwat Das

लेखक के बारे में

By Bhagwat Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola