साइबर अपराध से बचाव के लिए डीएवी कोयला नगर में जागरूकता कार्यक्रम, डीएसपी ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

डीएवी कोयलानगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

धनबाद के डीएवी कोयला नगर में पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

डीएवी कोयला नगर धनबाद में शुक्रवार को धनबाद पुलिस की ओर से विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध पर जागरूकता सह काउंसेलिंग सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या डोलन चम्पा बनर्जी के स्वागत भाषण से हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल मोबाइल का सुरक्षित इस्तेमाल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि साइबर सुरक्षा की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रखने की अपील की.

डीएवी कोयलानगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network
डीएवी कोयलानगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

डीएसपी मुख्यालय वन विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक और ओटीपी के माध्यम से होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें. अनजान कॉल, संदेश और लिंक पर क्लिक करने से भी बचें. उन्होंने सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने और निजी तस्वीरों व सूचनाओं को सार्वजनिक नहीं करने की सलाह दी. साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया.

सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डीएसपी ने सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन कुमार तिवारी ने किया. कक्षा 11वीं के करीब 350 विद्यार्थियों ने दो सत्रों में भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक भी मौजूद थे.


विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola