Dhanbad News: बरमसिया पुल पर 45 दिन तक नहीं चलेगी गाड़ियां
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन
पांच नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा बरमसिया पुल की मरम्मत का काम
विज्ञापन
एफसीआइ से निकलने वाले ट्रक बलियापुर होकर जायेंगे
धनबाद.
हीरापुर को बरमसिया से जोड़ने वाले बरमसिया पुल की मरम्मत का काम पांच नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान इस पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है. बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ व आसपास के क्षेत्र के लोग जो बरमसिया होते हुए हीरापुर की तरफ आते हैं, वे अब पुराना बाजार, बैंक मोड़, गया पुल होते हुए आयेंगे. वहीं हीरापुर से बरमसिया की तरफ जाने वाले लोग भी अब बरमसिया पुल की तरफ नहीं जा पायेंगे. वे लोग सभी रणधीर वर्मा चौक से श्रमिक चौक होते हुए बैंक मोड़ व पुराना बाजार होकर जायेंगे.नहीं चलेंगे एफसीआइ के ट्रक
ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि एफसीआइ से निकलने वाले ट्रक भी बरमसिया पुल पर नहीं चलेगे. सभी ट्रक भूदा होते हुए बलियापुर रोड की तरफ से आना-जाना करेंगे.
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन