बीआइटी ने यूपीएसएसी में सफल अपने पूर्व छात्र को किया सम्मानित
यूपीएससी में सफल छात्र सम्मानित
सिंदरी. बीआइटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग के राजेंद्र प्रसाद हॉल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन करियर विकास केंद्र बीआइटी सिंदरी द्वारा किया गया, जिसमें यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 286वां रैंक लाने वाले अंकुर कुमार, 2013 बैच के असैनिक अभियंत्रण के छात्र को सम्मानित किया गया. समारोह की शुरुआत प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो(डॉ)घनश्याम ने की. मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) पंकज राय निदेशक बीआइटी ने कहा कि अंकुर की ये सफलता पूरे संस्थान की सफलता है. उन्होंने बताया कि अंकुर प्रारंभ से ही एक मेधावी छात्र रहा है एवं इस संस्थान में आज भी ऐसे सैकड़ों मेधावी छात्र अध्ययनरत हैं,जो को भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के शिखर पर पहुंचे. कार्यक्रम में संस्थान के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए