फुसरो के ज्ञान ज्वेलर्स में फायरिंग मामले में वासेपुर से दो युवक पकड़ाये

Updated:
विज्ञापन

फुसरो पुलिस ने देर रात वासेपुर में की छापामारी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

बोकारो जिला के फुसरो स्थित ज्ञान ज्वेलर्स में हुई फायरिंग मामले में फुसरो पुलिस ने बुधवार की रात वासेपुर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मंटू कुरैशी और छोटू कुरैशी को हिरासत में लिया और उसे अपने साथ फुसरो ले गयी. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ज्वेलर्स दुकान में फायरिंग की घटना के बाद बोकारो पुलिस धनबाद पहुंची. रात में बैंक मोड़ थाना और अन्य पुलिस के सहयोग से कई स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान दोनों पकड़े गये.

प्रिंस खान का गुर्गा होने का शक :

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों पर प्रिंस खान का गुर्गा होने का शक है. इसी आधार पर दोनों भाई को पकड़ा गया है. अब पुलिस दोनों से घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है और उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जा रही है. पुलिस को कई तरह की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola