Dhanbad News: आपसी रंजिश दो पक्षों में भिड़ंत, ईंट पत्थर चले, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: खरखरी बस्ती में देर शाम हुई घटना, पुलिस कर रही कैंप

विज्ञापन

Dhanbad News: खरखरी बस्ती में देर शाम हुई घटना, पुलिस कर रही कैंप Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी बस्ती में रविवार की देर शाम आपसी रंजिश को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. तनाव इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलाया गया. पत्थरबाजी के बीच कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागकर घरों में घुस गए. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि कई अन्य लोगों को आंशिक चोटें आयीं. घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग कर स्थिति को शांत कराया. बाद में महुदा पुलिस के साथ महुदा इंस्पेक्टर रंजीत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग किया गया है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola