Dhanbad News : एनएच पर हाई स्पीड वाहन ने दो की ली जान

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : एनएच पर हाई स्पीड वाहन ने दो की ली जान

विज्ञापन

राजगंज में ससुर की मौत, दामाद घायल

Dhanbad News

: राजगंज थाना अंतर्गत महेशपुर हाइवे पर शनिवार की शाम को अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक सवार टुंडी के सुंदरपहाड़ी गांव निवासी रामू रवानी की मौत हो गयी जबकि बाइक पर पीछे बैठा बलियापुर थाना क्षेत्र के करमाटांड़ निवासी राजकुमार रवानी (22) घायल हो गया. उसका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं रामू रवानी को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक रामू रवानी राजकुमार का मौसाससुर था. राजगंज के महेशपुर गांव से बकरा खरीद कर शनिवार की रात सात बजे राजगंज की ओर जा रहे थे, तभी महेशपुर मोड़ के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. दोनों युवक खरनी गांव अपने रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने आये थे.

अज्ञात वाहन के धक्के से कोल कारोबारी की मौत

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड अजबडीह-पंडुकी के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक (जेएच 10 सीडब्ल्यू 9517 ) पर सवार करौं, गोविंदपुर (देवघर) निवासी संजय कुमार चौधरी (50) की मौत हो गयी. संजय चौधरी कोयला कारोबारी थे. उनका परिवार करौं, गोविंदपुर (देवघर) में रहता है. संजय बरवाअड्डा में भाडे के मकान में रहकर अपना कारोबार करते थे. कारोबार को लेकर बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार 30 फीट उछल कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया. सूचना पाकर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और संजय को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है. स्व. चौधरी अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व एक पुत्र छोड़ गये हैं. पुत्र शिक्षक के पद पर कार्यरत है. घटना की सूचना मिलने पर देवघर से उनके परिजन धनबाद रवाना हो गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola