Dhanbad News: नयी बाइक की पार्टी के दौरान विवाद के बाद दोस्तों ने पत्थर से कूच कर दी थी जीतेश की हत्या

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 17 May 2026 1:33 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: खुलासा. जीतेश रवानी हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन

Dhanbad News: नयी बाइक खरीदने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी दुहाटांड़ निवासी जीतेश रवानी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोस्तों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी. धनबाद पुलिस ने शनिवार को जीतेश रवानी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों दीपक कुमार राम और शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया. यह जानकारी शनिवार को धनसार थाना में प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने दी. इस दौरान डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली भी मौजूद थे. सिटी एसपी ने बताया कि 12 मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चांदमारी खेल मैदान के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है. सूचना पर धनसार पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. घटनास्थल से पुलिस मृतक की पल्सर बाइक बरामद की. मृतक की पहचान धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ निवासी जीतेश रवानी के रूप में हुई.

मामूली बात पर हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि जीतेश नयी बाइक खरीदने वाला था. इसी खुशी में उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की योजना बनायी. हत्या के दिन जितेश ने अपने दोस्त शक्ति सिंह को फोन किया. उस समय उसके दोस्त शक्ति और दीपक कुमार राम शराब पी रहे थे. पहले शक्ति ने फोन रिसीव नहीं किया, लेकिन बाद में उसने जीतेश को फोन कर मनईटांड़ बुलाया. मनईटांड़ पहुंचने के बाद तीनों ने शराब और बीयर खरीदी. इसके बाद चखना लेकर सभी चांदमारी खेल मैदान चले गये. वहां बैठ कर तीनों शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गयी. विवाद इतना बढ़ा कि दीपक और शक्ति ने मिलकर जीतेश पर हमला कर दिया. दोनों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी. इससे मौक पर उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद दोनों ने जीतेश के शव को झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सके.

मोबाइल लोकेशन व टेक्निकल सेल की मदद से हत्यारों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद मृतक के परिजन के बयान पर धनसार थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल सेल की मदद से जीवेश के हत्यारों तक पहुंची. इस दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी दीपक कुमार राम बिहार भाग गया है. लेकिन पुलिस के दबाव पर उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

घटना में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल व खून से सना शर्ट जब्त

पुलिस की पूछताछ के दौरान दीपक ने जीतेश की हत्या करने की बात कबूली. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सना शर्ट बरामद किया. दूसरे आरोपी शक्ति सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाइल फोन व अन्य सामान जब्त कर लिया है.

डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था दीपक

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार राम साइको प्रवृत्ति का है. दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. दीपक पूर्व में गोलीकांड मामले में जेल जा चुका है. वह डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था. पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola