Dhanbad News: कराम विनती महोत्सव में झूमे आदिवासी
Dhanbad News: बलियापुर के आमझर गांव में हुआ आयोजन
Dhanbad News: बलियापुर के आमझर गांव में हुआ आयोजन Dhanbad News: बलियापुर के आमझर गांव में शनिवार की रात आदिवासियों ने कराम विनती महोत्सव (संताली कीर्तन) का आयोजन किया. कार्यक्रम में गुरु बाबा लखीराम मुर्मू ने प्रवचन किया. टुंडी से आयी टीमों ने मांदर की थाप पर नृत्य और गीत प्रस्तुत किया. सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रकांत बास्की ने कहा कि संताली संस्कृति को बचाने की जरूरत है. सभी को इस दिशा में आगे आना चाहिए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजेश रविदास, सुनील बास्की, प्रदुम बास्की, लखन बास्की, जितेश बास्की, महादेव बास्की, लखी बास्की, क्षमा बास्की, सुजाता देवी, अलादी देवी, बालेश्वर हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, समीर मुर्मू, शक्तिनाथ मुर्मू, प्रेम टुडू आदि थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए