dhanbad news: जिले के 33 सब इंस्पेक्टरों, 21 एएसआइ का तबादला

Updated:
विज्ञापन

धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने 33 सब इंस्पेक्टरों ओर 21 एएसआइ का विभिन्न थाना में तबादला कर दिया है. सभी को तत्काल प्रभाव से नये स्थान पर योगदान देने का निर्देश

विज्ञापन

धनबाद .

धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने 33 सब इंस्पेक्टरों ओर 21 एएसआइ का विभिन्न थाना में तबादला कर दिया है़ इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है़ उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नये पदस्थापन स्थान पर योगदान देने के लिए कहा गया है. तबादला किये गये सब इंस्पैक्टरों में लालेश्वर पासवान को सीसीआर धनबाद, रामानंद झा को पुलिस केंद्र, रवि कुमार सिंह को बैंकमोड़ थाना, सूर्य प्रकाश दूबे को सरायढेला, राजेश कुमार वन को बैंकमोड़, रविंद्र सिंह को सीसीआर धनबाद, अभिराम सिंह को पुलिस लाइन, दुर्गेश कुमार सिंह को सरायढेला, सुमन कुमार को सरायडेला, उपेंद्र यादव को पुलिस लाइन, शिवशंकर उरांव को बलियापुर, अमित कुमार को पुटकी, अवध किशोर पांडेय को कतरास, अक्षय कुमार सिंह को सीसीसआर धनबाद, अशोक कुजूर को तोपचांची, श्यामल उरांव को तोपचांची, अरविंद कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन, अनिल कुमार को पुलिस लाइन, सुरेश कुमार राय को पुलिस लाइन, अर्जुन कुमार सिंह को टुंडी, विजय सिंह यादव को सीसीआर धनबाद, पवन कुमार रिव को धनसार, मैथ्यू एक्का को गोविंदपुर, सुमन कुमार कंठ को निरसा, अंजन मंडल को टुंडी, शुभम कुमार को अलखडीहा, प्रताप सिंह बोईपाई को भूली, रामखेलावन सिंह को भूली, राज किशोर सिंह को भूली, योगेंद्र प्रसाद सिंह को बाघमारा, विजय कुमार सिंह को मुनीडीह, मुन्ना चौधरी को इस्ट बसुरिया व पवन कुमार अग्रवाल को गोविंदपुर थाना में पोस्टिंग की गयी है.

वहीं जिन एएसआइ का तबादला किया गया है उनमें जयचंद तिग्गा को रामकनाली ओपी, बबन यादव को निरसा थाना, सुन्न उरांव को रामकनाली ओपी, सुरसंग सांगा को रामकनाली ओपी, मो. शाहिद अंसारी को पुलिस लाइन, कारू मुर्मू को लोयाबाद थाना, जैकब मुर्मू को भूली ओपी, सतानत मरांडी को बरोरा थाना, जनार्दन पंडित को इस्ट बसुरिया ओपी, अनुज टोप्पो को बरोरा थाना, अखिलेश प्रसाद तोपचांची अंचल, शंकर उरांव को ईस्ट बसुरिया ओपी, विनोद कुमार को सीसीआर धनबाद, चंदन सिंह को ईस्ट बसुरिया ओपी, हर्षमणी राम को तोपचांची थाना, सहेंद्र पासवान को ईस्ट बसुरिया ओपी, अमरेंद्र यादव को धनबाद थाना, भिनसरिया उरांव को पुलिस लाइन, सुदामा लकड़ा को धनबाद थाना, सतीश गिरि को बैंक मोड़ व नीरज कुमार यादव का तबादला धर्माबांध ओपी में किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola