ट्रेलर ने किशोर को कुचला, मौत, रोड जाम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद सोनराडीह में हंगामा, रोड जाम
विज्ञापन
सोनारडीह रेलवे फाटक के पास हुई घटना, नीमतल्ला से साइकिल से अपने घर लौट रहा था सोहेल
सोनारडीह रेलवे फाटक के समीप बुधवार की रात नौ बजे बिलबेरा निवासी जाकिर हुसैन उर्फ गुड्डू के पुत्र मो सोहेल कुरैशी उर्फ गुड्डू (14) को ट्रेलर (ओडी 14-2149) में कुचल दिया. मौके पर उसकी मौत हो गयी. मो सोहेल नीमतल्ला से साइकिल से अपने घर लौट रहा था. घटना के बाद ट्रेलर का चालक व खलासी गाड़ी छोड़ कर भाग गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर का शीशा फोड़ दिया है. लोगों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है. सूचना मिलते ही कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह, सोनारडीह ओपी प्रभारी अरुणिमा बागे, धर्माबांध ओपी प्रभारी कमलेश कुमार, टुंडू के मुखिया विनोद नापित, मुन्ना कुमार आदि पहुंचे. सड़क जाम करने से फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी है.तीन भाई व एक बहन में छोटा था सोहेल
मृतक सोहेल तीन भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था. वह पढ़ाई करता था. मृतक के पिता दिल्ली में काम करते हैं. घटना के बाद परिजनों का-रो रो कर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक रोड जाम जारी था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन