तिसरा पुलिस ने टेंपो से जा रहे दो लोगों से जब्त किया 1.30 लाख

Updated:
विज्ञापन

तिसरा पुलिस ने अभियान चलाकर दो लोगों से, जो टेंपो पर सवार थे, से एक लाख तीस हजार रुपये जब्त किये

विज्ञापन

घनुडीह

. तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने गश्ती दल के साथ शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जयरामपुर मोड़ के पास झरिया की ओर जा रहे दो अलग-अलग टेंपो से दो व्यक्तियों के पास से करीब 1,30 हजार रुपये से ज्यादा रकम जब्त की. तिसरा थानेदार ने बताया कि झरिया की ओर जा रहे टेंपो में बैठे शिव गुप्ता से 61 हजार 820 व दूसरे टेंपो से सवार सखिचंद्र साहू के पास से 70 हजार 280 रुपये नगद जब्त किया गया. इसकी सूचना झरिया सीओ व सीईओ को दी गयी. तिसरा थानेदार ने दोनों व्यक्तियों से जब्त रकम के संबंध में पूछताछ की. लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं देने पर मामले की छानबीन शुरू की गयी है. तिसरा पुलिस को संदेह है कि उक्त राशि को चुनाव में खपाने को लेकर जाया जा रहा होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola