खेलते-खेलते लापता हुई तीन साल की बच्ची, कुएं में मिला शव; घर में पसरा मातम
झारखंड के पेटरवार में तीन साल की बच्ची की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर है.
फुसरो. पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी मेन रोड पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी चिंटू पाल की पुत्री वर्षा पाल के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा है.
आपके शहर में
काफी देर बाद कुएं में मिला बच्ची का शव
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गयी. काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आयी, तो परिजनों ने घर के अंदर और आसपास उसकी तलाश शुरू की. अड़ोस-पड़ोस में खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद अनहोनी की आशंका में घर के पीछे स्थित कुएं में 'जागर' (लोहे का कांटा) डालकर तलाश की गयी. इसी दौरान बच्ची का शरीर कुएं में फंसा मिला.
अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
परिजन आनन-फानन में बच्ची को कुएं से निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल, बेरमो ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते घर के पीछे बने कुएं के पास चली गयी और संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए