भोजन वितरण की कतार में विवाद, मारपीट में महिला घायल; चार के खिलाफ शिकायत

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो AI Generated Image

कतरास के छाताबाद में बीसीसीएल द्वारा भोजन वितरण के दौरान कतार में खड़े लोगों के बीच विवाद हो गया. मारपीट में एक महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी.

विज्ञापन

कतरास. छाताबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों के लिए बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से चल रहे भोजन वितरण के दौरान शुक्रवार को विवाद हो गया. भोजन लेने के लिए लगी कतार में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में छाताबाद निवासी शमा परवीन घायल हो गयीं. उन्होंने कतरास थाना में शिकायत दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शांत रहने को कहा तो शुरू कर दी मारपीट

शमा परवीन ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह भोजन लेने के लिए कतार में खड़ी थीं. इसी दौरान रौनक अंसारी, सद्दाम, शहजाद और राजा वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे. उन्हें शांत रहने के लिए कहने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन रोशनी के साथ भी मारपीट की गयी. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola