चोरी की तीन बाइक जब्त, तीन गिरफ्तार, सरगना का पिता भी हिरासत में
बरवाअड्डा पुलिस ने रवि सिंह के घर पर की छापेमारी, सरगना रवि की निशानदेही पर दो और हुए गिरफ्तार
बरवाअड्डा पुलिस ने इंस्पेक्टर सरस्वती मिंज व थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व में सोमवार की देर रात बजरंग विहार काॅलोनी बरवाअड्डा निवासी बाइक चोर गिरोह के सरगना रवि सिंह के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया. उसके घर से तीन चोरी की बाइक भी जब्त की गयी. रवि सिंह की निशानदेही पर पुलिस उसके सहयोगी मो जाकिर आलम (न्यू इस्लामपुर) व मो दानिश (रहमतगंज-पांडरपाला) को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. पुलिस ने रवि सिंह के पिता रमेश सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार रवि सिंह अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी कर अपने घर के एक कमरे में रखता था. फिर ग्राहक खोजकर बाइक बेचने का काम करता था. दो माह पूर्व उसने असर्फी अस्पताल व बरवाअड्डा स्थित प्रकाश होटल के समीप से बाइक चोरी की थी. उक्त दोनों बाइक उसके घर से मिली है. इसके अलावा भी उसने कई बाइक चोरी कर बेच दी. चोरी की बाइक घर लाने के बाद वह पहले गाड़ी का नंबर प्लेट हटा देता था. फिर एक, एक कर बाइक बेच देता था. डीएसपी मुख्यालय वन शंकर कामती गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं. पूछताछ के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. छापेमारी टीम पुअनि अजय कुमार महतो, सअनि दीपक पासवान आदि शामिल.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए