वाहन चेकिंग में तीन लाख जब्त, जांच के बाद वापस

वाहन जांच के दौरान तीन लाख रुपये् जब्त किये गये
बरोरा. हरिणा चौक पर चुनाव को लेकर एफएसटी तथा एसएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे चेकिंग के दौरान मंगलवार को डुमरा निवासी दिनेश कुमार की बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपए जब्त किये गये. पूछताछ में दिनेश ने टीम को बताया कि हरिणा स्थित बैंक आफ इंडिया बाघमारा शाखा से निकासी कर घर ले जा रहा है. बैंक जाकर अधिकारियों ने जांच पड़ताल की. दावा सही पाये जाने पर जब्त रुपए को वापस कर दिया गया. मौके पर मजिस्ट्रेट आरके भारती, बरोरा थानेदार विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर तारकेश्वर दास आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










