मधुमक्खियों के हमले में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

कोयलानगर के नेहरू कॉम्प्लेक्स के पास हुई घटना

विज्ञापन

धनबाद.

सरायढेला के कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स के पास गुरुवार की सुबह मधुमक्खियों के झुंड ने वहां से गुजर रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया. इस घटना में एक किशोर, एक बच्चा समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी प्रकाश यादव (14), गौरव यादव (8) व मुरली नगर के रहने वाले दिलीप कुमार (55) शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पीड़ितों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे वे नेहरू कॉम्प्लेक्स होते हुए कोयला नगर की ओर जा रहे थे. तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया. मधुमक्खी के डंक से सभी बुरी तरह घायल हो गये.

मुनीडीह यज्ञ परिसर से पुजारी की बाइक चोरी

पुटकी.

मुनीडीह ओपी अंतर्गत जटूडीह काली मंदिर प्रांगण से बुधवार की रात बाइक (जेएच 10बीएन/5998) चोरी हो गयी. इस मुनीडीह काली मंदिर के पुजारी रामजीवन चटर्जी ने बताया : जटूडीह में आयोजित यज्ञ समारोह के संध्या आरती में शामिल होने गये थे. रात करीब सात बजे वह बाइक को यज्ञ परिसर में खड़ा कर अंदर चले गये. आधा घंटा बाद निकले, तो बाइक गायब थी. उन्होंने मुनीडीह में शिकायत की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola