गोविंदपुर से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
गोविंदपुर से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
गोविंदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने जामताड़ा जिला करमाटाड़ के तीन साइबर अपराधियों को रविवार को पकड़ा. उनके पास से नकद एक लाख 17 हजार, तीन मोबाइल, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल और पांच एटीएम जब्त किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में इरशाद अंसारी, मुजाहिद अंसारी एवं कलीमुद्दीन अंसारी शामिल हैं. इन्हें साइबर थाना धनबाद के हवाले कर दिया गया. साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा ने बताया : इनसे पूछताछ की जा रही है.
आपके शहर में
कैसे पकड़े गये अपराधी : गोविंदपुर थाना के अवर निरीक्षक राणा शैलेंद्र सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान बीच बाजार में तीन युवकों को संदिग्ध स्थिति में देखा. पुलिस के अनुसार ये इंडसइंड बैंक गोविंदपुर की एटीएम से निकासी के चक्कर मेें खड़े थे. पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर तीनों इधर- उधर भागने की कोशिश करने लगे.
पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा. श्री लकड़ा के अनुसार : साइबर अपराधी धनबाद जिला में प्रवेश कर विभिन्न बैंकों के एटीएम से निकासी करते हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने भी गोविंदपुर के अलावा सरायढेला के विभिन्न एटीएम से भी निकासी की थी. मामला दर्ज कर इन्हें मंगलवार को जेल भेजा जायेगा.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए