Dhanbad News: मौर्य एक्सप्रेस से यात्री का पर्स चोरी में तीन गिरफ्तार
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: 30 जनवरी की रात धनबाद के आउटर सिग्नल के पास हुई थी घटना
विज्ञापन
Dhanbad News: 30 जनवरी की रात धनबाद के आउटर सिग्नल के पास हुई थी घटना
Dhanbad News: आरपीएफ, सीआइबी व जीआरपीकी संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत ट्रेन संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से रेल यात्रियों का चुराया गया सामान बरामद कर लिया है. घटना 30 जनवरी 2026 की है. इस संबंध में रेलवे कंट्रोल से शिकायत मिली थी. शिकायतकर्ता लोको पायलट अनामी शरण ने बताया कि वह कोच ए2 में पत्नी और बच्चे के साथ यात्रा कर रहे थे. धनबाद स्टेशन से कुछ पहले ट्रेन के रुकने के दौरान उनकी पत्नी का लेडीज पर्स चोरी कर लिया गया था. शिकायत के बाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गयी. यात्रियों से पूछताछ और पुराने मामलों के विश्लेषण के आधार पर गिरोह की पहचान की गयी. तकनीकी सर्विलांस के जरिये चार फरवरी की शाम धनबाद स्टेशन के पूर्वी होम सिग्नल के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गयी. गश्ती दल ने कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों में से तीन को मौके पर पकड़ा जबकि दो फरार हो गये.डेढ़ लाख के सामान बरामद
गिरफ्तार अपराधियों के पास मोबाइल फोन, घड़ियां और स्मार्ट वॉच समेत 1,50,521 रुपये के सामान बरामद किये गये. इस संबंध में राजकीय रेल थाना में मामला दर्ज किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










