पीएमओ कर्मी के घर हजारों की चोरी, पुलिस रेस

Updated:
विज्ञापन

लाल जी प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ पश्चिम बंगाल गये हुए थे, तभी हो गयी चोरी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

सरायढेला थाना क्षेत्र के सुगियाडीह में रहने वाले पीएमओ कार्यालय के वरीय कर्मी लालजी प्रसाद के घर बीती रात चोरी की घटना हो गयी. घटना के बाद रविवार को जब अपने घर पहुंचे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. जानकारी मिलते ही सरायढेला थाना को घटना की जानकारी दी और वरीय पुलिस अधिकारियों को बताया. इसके बाद पुलिस रेस हो गयी.

मंगवाया गया डॉग स्क्वायड :

पुलिस ने बताया कि लाल जी प्रसाद अपने पूरे परिवार के साथ पश्चिम बंगाल गये हुए थे. इस दौरान घर में चोरी की घटना हो गयी. शाम को पहुंचने के बाद उन्हें चोरी का पता चला और घर के सभी दरवाजा को तोड़ कर चोर अंदर गये और अंदर रखे आलमारी, अटैची, दीवान व अन्य सामान को खेल कर उसमें रखे नकदी व गहनों की चोरी कर ली गयी. उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद पुलिस रेस है. घटना का उद्भेदन को लेकर पुलिस ने देर रात डॉग स्क्वायड को मंगवाया. रात में ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया जा रहा है. देर रात तक पुलिस आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर पुराने अपराधियों को भी ढूंढ़ रही है.

यह भी पढ़ें

बीसीसीएलकर्मी के आवास से पौने दो लाख संपत्ति की चोरी

पुटकी.

मुनीडीह ओपी अंतर्गत पावर स्पोर्ट नगर कॉलोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी रंजीत कुमार महतो के आवास का ताला तोड़ कर चोरों ने रविवार को तीस हजार रुपये नकद समेत लगभग पौने दो लाख के आभूषण चुरा लिये. घटना दिन के करीब 12 बजे की है. उस समय पूरा परिवार कारीटांड़ ( मुनीडीह ) बस्ती में छठियारी समारोह में गया था. चर्चा है कि गुलगुलिया महिलाए भीख मांगने के लिए घूमती रहती हैं, संभवतः उन्हीं में से किसी एक ने घटना को अंजाम दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola