Dhanbad news: चार नंबर पर खड़े थे यात्री, तीन नंबर आ गयी कुंभ स्पेशल, अफरातफरी

Updated at : 20 Feb 2025 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: चार नंबर पर खड़े थे यात्री, तीन नंबर आ गयी कुंभ स्पेशल, अफरातफरी

Dhanbad news: लोग लगायी गयी रस्सी को हटा कर ट्रैक पर उतर गये

विज्ञापन

Dhanbad news: स्पेशल ट्रेन की सही जानकारी साझा नहीं होने के कारण यात्रियों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. बुधवार की रात हजारों की संख्या में पहुंचे यात्री कुंभ स्पेशल के इंतजार में प्लेटफॉर्म संख्या चार पर खड़े थे.आरपीएफ की टीम मुस्तैद थी कि चलती ट्रेन में कोई नहीं चढ़े. रस्सी लगा दिया गया. ट्रेन के रात 10.20 बजे तक आने की बात कही जाने लगी, लेकिन इसी बीच रात करीब 9.35 बजे हावड़ा की ओर से प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन लगा दी गयी. इसकी सूचना ना ही पहले रेलवे की ओर से साझा की गयी और ना ही यात्रियों व सुरक्षा में तैनात जवानों को इसकी जानकारी थी. इसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी. लोग रस्सी को हटा कर ट्रैक पर उतर गये. ट्रेन पर चढ़ने की होड़ मच गयी.

सुरक्षा जवानों ने कहा – नहीं जायेगी कुंभ, फिर अनाउंसमेंट हुआ की ये ट्रेन भी जायेगी कुंभसुरक्षा में तैनात जवान बार-बार तीन नंबर पर लगी कुंभ स्पेशल ट्रेन के नहीं चलने की बात कहते रहे. लेकिन यात्री कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. सभी यात्री ट्रेन पर सवार हो गये. सुरक्षा जवानों की टीम तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंची और यात्रियों को बताया गया कि यह ट्रेन कुंभ नहीं जायेगी. कुंभ जाने वाली ट्रेन चार नंबर प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. इसके बाद आधे यात्री ट्रेन से उतर कर ओवरब्रिज के माध्यम से चार नंबर प्लेटफॉर्म पर चले गये. लेकिन तभी अनाउंसमेंट किया गया कि तीन नंबर पर लगी स्पेशल ट्रेन भी कुंभ जायेगी.

यात्रियों में दिखा रोष :

समन्वय की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसके कारण यात्रियों में रोष भी देखा गया. यात्री सुरक्षा जवानों द्वारा गलत जानकारी देने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखे. बाद में ट्रेन पर यात्री सवार हो गये.

10.30 में पहुंची स्पेशल ट्रेन : धनबाद से स्पेशल ट्रेन को 10.30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या चार लगाया गया. ट्रेन के लगते ही यात्री इसमें सवार होने लगे. कुछ ही मिनटों में पूरी ट्रेन फुल हो गयी.

अधिकारी प्लेटफॉर्म पर पहुंचे :

अफरातफरी की घटना के बाद धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम विनीत कुमार, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार और वरीय कमांडेंट अनुराग मीणा धनबाद स्टेशन पहुंचे. स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जरूरी निर्देश भी सुरक्षा में तैनात जवानों को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola