पलानी के छह घरों से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलानी, महुलटांड़ में शनिवार की रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ती चोरी कर ली.

विज्ञापन

घटना से ग्रामीणों में दहशत

बलियापुर.

बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलानी, महुलटांड़ में शनिवार की रात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ती चोरी कर ली. चोरों ने सबसे पहले राजकिशोर महतो के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोये हुए थे. चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर बक्सा एवं अलमीरा का ताला तोड़ कर जेवरात के अलावा 12 हजार रुपये नकद ले गये. इसके बादा चोरों ने बाबूलाल महतो के घर को निशाना बनाया. उसके घर से भी जेवरात, नकदी चोर ले गये. इसी तरह राखाल मिर्धा, गणेश रवानी, नरेश महतो व केदार महतो के घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

दो घरों में चोरी के बाद बाहर से सिकड़ी लगा दी :

चोरों ने नरेश महतो व केदार महतो के घर में चोरी के बाद बाहर से सिकड़ी लगा दी. नरेश महतो बाहर रहता है. उसके घर में कोई सदस्य नहीं थे. वहीं गणेश रवानी के घर में चोरों ने उसकी स्कूटी का लॉक तोड़ दिया, लेकिन स्कूटी नहीं ले जा सके. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. सुबह सूचना मिलने पर बलियापुर थानेदार आशीष भारती दलबल के साथ महुलटांड़ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. चोरों को जल्द पकड़ा जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि घटना की लिखित शिकायत थाने में नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola