Dhanbad News : बरवाअड्डा में बंद मकान-दुकान से आठ लाख की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात राजाराम वर्मा के घर में संचालित वर्मा ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान से चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली.
विज्ञापन
Dhanbad News :
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के न्यू काॅलोनी बड़ाजमुआ में गुरुवार की रात राजाराम वर्मा के घर में संचालित वर्मा ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान में चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये जेवरात व सामान चुरा लिये. इस संबंध में राजाराम वर्मा ने शुक्रवार को बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत की है. श्री वर्मा ने आवेदन में बताया है कि वह छठ पर्व पर अपने रिश्तेदार के घर धनबाद गये हुए थे. रात में रिश्तेदार के घर ही रुक गये. शुक्रवार की दोपहर जब लौटे तो देखा कि दुकान व घर का सामान बिखरा पड़ा है. सिढ़ी रूम में लगा एसबेस्टस सीट टूटा है. वहीं दुकान के गल्ले में रखे 15 हजार रुपये नकद, लाॅकर में रखे सोने व चांदी के जेवरात व घर के अलमारी में रखे पत्नी के जेवर गायब थे. चोर टीवी, पंखा व लेपटॉप भी ले गये हैं. उन्होंने बताया कि चोर घर की छत से सीढ़ी रूम के रास्ते अंदर घुसे. चोरी की गयी सामानों की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है. इधर बरवाअड्डा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन