Dhanbad News: प्रिंस की महिला मित्र ने भी दुबई में बनाया अपना ठिकाना

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 2:49 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: पुलिस अदनान की बहन की पूरी गतिविधि पर बनाये हुए है नजर

विज्ञापन

Dhanbad News: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के साथ अदनान उर्फ अंडा की बहन भी यूएइ के शारजाह में अपना ठिकाना बनाये हुए है. पुलिस अदनान की बहन की पूरी गतिविधि पर नजर बनाये हुए है. पुलिस का कहना है कि प्रिंस के विदेश भाग जाने के कुछ माह बाद प्रिंस की महिला मित्र भी दुबई चली गयी और वहां उन लोगों के संपर्क में रह रही है. पुलिस ने बताया कि प्रिंस खान की अंडा की बहन के साथ एक ही स्थान पर घर रहने के कारण वासेपुर से दोस्ती थी. इसके बाद प्रिंस पहले दुबई भागा और उसके बाद उसका भाई गोपी, मेजर और बाद में प्रिंस खान की पत्नी और बच्चे वहीं पर शिफ्ट हो गये. बाद में प्रिंस खान ने अपनी महिला मित्र अंडा की बहन को भी दुबई बुला लिया है. अगल-अलग स्थान पर रहते हैं दोनों पुलिस ने बताया कि प्रिंस खान अपने परिवार के साथ अलग स्थान पर रहता है और उसकी महिला मित्र अलग स्थान पर रहती है. दोनों स्थानों का खर्च प्रिंस खान ही उठाता है. वहीं पुलिस अब उसकी महिला मित्र की कुंडली निकाल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola