सफाइकर्मियों के लिए निगम चलायेगा तीन सिटी बस

Updated:
विज्ञापन

धनबाद : सफाई कर्मचारियों के लिए नगर निगम ने तीन सिटी बस चलाने का निर्णय लिया है. महुदा से पुटकी तक, केंदुअा से कतरास तक व बस्ताकोला से बैंकमोड़ होते हुए हीरापुर हटिया तक सिटी बसों का परिचालन होगा. शुक्रवार से बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा. नगर अायुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन […]

विज्ञापन

धनबाद : सफाई कर्मचारियों के लिए नगर निगम ने तीन सिटी बस चलाने का निर्णय लिया है. महुदा से पुटकी तक, केंदुअा से कतरास तक व बस्ताकोला से बैंकमोड़ होते हुए हीरापुर हटिया तक सिटी बसों का परिचालन होगा. शुक्रवार से बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा. नगर अायुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन के कारण बाहर से सफाई कर्मचारी नहीं अा पा रहे हैं. इसके कारण वार्डों में सफाई ठीक से नहीं हो पा रही है. सफाई कर्मचारियों के लिए तीन सिटी बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए पहले से एक सिटी बस चलायी जा रही है. जब-तक लॉकडाउन रहेगा, सफाई व स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए नियमित बसों का परिचालन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola